Site iconSite icon AR Live News

न्यू भूपालपुरा के इन क्षेत्रों में 11 मई तक के लिए लगा कर्फ्यू

udaipur-karfue-in-new-bhupalpura-for-11-mayudaipur-karfue-in-new-bhupalpura-for-11-may

उदयपुर,(ARLive news)। न्यू भूपालपुरा की पन्ना विहार निवासी 55 वर्षीय महिला नर्स एमबी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में नर्स हैं। कोरोना वार्ड में 14 दिन के रोटेशन में ड्यूटी होने के चलते ये 19 अप्रेल तक इन्होंने ड्यूटी की थी इसके बाद ये 20 अप्रेल से होम क्वेरंटाइन थीं।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके संपर्क सूची में 65 वर्षीय पति, दोहिता और इनके घर में रह रहे 6 किराएदार है। यहां एक खासबात यह भी है कि नर्स में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे, इनकी हर सप्ताह होने वाली रूटीन जांच हुई थी, जिसमें ये कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। प्रशासन अब इनके क्वेरंटाइन में जाने से पहले के इनके संपर्क में रहे सभी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स की सूचि तैयार कर रहा है। इन सभी लोगों को क्वेरंटाइन किया जा सकता है।

इधर कलेक्टर ने न्यू भूपालपुरा के सम्पूर्ण पन्ना विहार, श्रीजी कुंज क्षेत्र, खारा कुआं क्षेत्र और डीपी सिंह वाली गली क्षेत्र में 11 मई तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। आज से 11 मई तक इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पूरी तरह अपने घरों में ही रहेंगे, वे बिलकुल भी बाहर नहीं निकलेंगे। चिकित्सकीय आपात स्थिति को छोड़कर सार्वजनिक और निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों में भी सब्जी, दूध जैसी रोजमर्रा की सामग्री उपलब्ध करवाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा वैसे ही की जाएगी, जैसे मल्लातलाई क्षेत्र में की गयी थी।

Exit mobile version