Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के जिन गांवों में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं, वहां पहुंच रही हैं मेडिकल ओपीडी मोबाइल वैन

udaipur cmho start medical opd modile van for rural areaudaipur cmho start medical opd modile van for rural area

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के कई गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। लॉक डाउन में वहां के लोग मौसमी बीमारियों या अन्य बीमारियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए उदयपुर में 21 मेडिकल ओपीडी मोबाइल वैन शुरू की गई है। ये गांव-गांव जाकर लोगों को उपचार उपलब्ध करवा रही हैं।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि कई लोग मौसमी बीमारियों सहित बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं। लेकिन वे लॉकडाउन के कारण अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के घरों तक ही ओपीडी की व्यवस्था मुहैया करवायी जा रही है। मेडिकल ओपीडी वैन गांव-गांव में मौहल्लों में जाकर लोगों का उपचार कर ही है और उन्हें दवाई दे रही है। मेडिकल ओपीडी वैन में एक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उपचार मुहैया करवा रहे है। अभी उदयपुर जिले में ऐसी 21 गाड़ियां मुख्य तौर पर उन जगहों पर चल रही हैं जहां प्राथमिक स्वाास्थ्य केन्द्र तक नहीं है।

Exit mobile version