Site iconSite icon AR Live News

बेखोफ शिकारी कर रहे हैं हिरणों का शिकार, एक शिकारी गिरफ्तारी हिरण की खाल बरामद

hunters-are-active-in-in-jodhpur-forest-officer-seized-deer-trophyhunters-are-active-in-in-jodhpur-forest-officer-seized-deer-trophy

जोधपुर,(ARLive news)। बिलाड़ा वन मंडल क्षेत्र में हिरण के शिकार की घटनाएँ बढती जा रही है। गत सप्ताह में दो जगह हिरण शिकार की घटनएं सामने आईं हैं। वन अधिनियम 1972 की अवहेलना करते हुए शिकारी बेखोफ होकर खुले हिरणों का शिकार कर रहे हैं।

रविवार रात को भी ऐसी ही एक घटना अंजाम दिया गया । बिशनोई टाईगर फोर्स संगठन मंत्री ओमप्रकाश लोल ने बताया कि बिसलपुर गांव के पास ओमप्रकाश डारा, भीयाराम डारा, बुधाराम डारा, कानाराम डारा ने सुचना दी कि रात को खेतो की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर उस ओर गये । वहां आर्मी पोशाक पहने हुए

एक शिकारी था जो भागने की कोशिश कर रहा था। उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। उसके पास बाइक, मृत,हिरण, बंदुक मिली अधिक पूछताछ करने पर खेतों के पास बने डेरे में कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। इसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

सुचना मिलते ही वन विभाग उड़न दस्ता रेंजर अशोकाराम पंवार और डांगियावास थानाधिकारी लिलाराम जाब्ता लेकर मौके पर पंहुचे। बिलाड़ा क्षेत्रीय वन अधिकारी जवानाराम चौधरी ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version