Site iconSite icon AR Live News

भरतपुर में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए आयोजित हुई शादी

wedding program in bharatpur violation of corona lockdownwedding program in bharatpur violation of corona lockdown

भरतपुर, (ARLive News)। राजस्थान में जहाँ सरकार लॉकडाउन के पालन करवाने में हर मुमकिन कोशिश कर रही है वही भरतपुर शहर में सकते में डालने वाली घटना सामने आई। भरतपुर शहर में शुक्रवार रात को कोतवाली थाना इलाके में कुम्हेर गेट स्थित सब्जी मंडी के गेट के सामने सड़क पर शादी समारोह का आयोजन हुआ। इस शादी समारोह में काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हुयी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए किसी ने मास्क तक नहीं पहना हुआ था।

हालां कि इस मामले में पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। जिले में यह हालात तब है, जब शनिवार को भी एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है और अब  भरतपुर में कोरोना संक्रमितों  की संख्या 108 हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के के सामने मुखर्जी चौक  कच्ची बस्ती से बारात आयी और मंडी परिसर गेट के सामने चौराहे के पास ही दूल्हा-दुल्हन ने शादी की पूरी रस्में अदा की ।

लॉकडाउन में इस शादी ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। लॉक डाउन के दौरान सब्जी मंडी एक निश्चित समय के लिए खुलती है। यहां भारी संख्या में लोग सब्जी खरीदने के लिए आते हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क पहनना अनिर्वाय है। मौक पर पहुंचे पुलिसकर्मी हरिओम चौधरी ने बताया कि रात को लगभग डेढ़ बजे मंडी के गेट पर ही यह शादी हुई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।

Exit mobile version