उदयपुर,(ARLive news)। रसद विभाग की टीम ने गुरूवार को प्रताप गौरव केन्द्र के पास बुरहानी सुपर मार्केट को सीज किया है। डीएसओ ज्योति काकवानी ने बताया कि अब तक हमें राशन दुकानों पर राशन की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले तीन-चार दिनों में हमें शहर में संचालित सुपर मार्केट की भी शिकायतें मिली हैं कि वहां निर्धारित मूल्य से कहीं ज्यादा में राशन सामान बेचा जा रहा है। इस पर आज टीम प्रताप गौरव केन्द के पास स्थित बुरहानी सुपर मार्केट पहुंची।
शिकायत को पुख्ता करने के लिए टीम वहां बतौर ग्राहक पहुंची। उसने वहां सामान खरीदा, जिसमें सुपर मार्केट संचालक ने काफी ज्यादा मूल्य में राशन दिया। इस पर टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए बुरहानी सुपर मार्केट को सीज कर दिया है। दो दिन पहले भी शहर के दो सुपर मार्केट पर भी कार्यवाही की थी।

