Site iconSite icon AR Live News

राशन वितरण में अनियमितता पर डीलर के विरुद्ध एक और एआईआर दर्ज

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन अवधि दौरान राशन वितरण में फर्जीवाड़े एवं लगातार अनियमितता बरतने पर शहर के एक राशन डिलर के एक और विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि शहर के वार्ड 14 के राशन डिलर रमेश कटारा के विरूद्ध क्षेत्रवासियों ने राशन वितरण में फर्जीवाड़ा करने, कुछ उपभोक्ताओं को मार्च व अप्रेल माह में केवल एक ही माह का गेंहूं देने तथा कुछ परिवारों को दोनों माह से वंचित रखने, पॉस मशीन का दुरूपयोग करने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई।

इस शिकायतों पर रसद विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान उपभोक्ता अतीक अहमद, शानू बेगम, इकबाल, शहनाज परवीर, शफीक अहमद व आजाद शेख ने बताया कि राशन डीलर ने मार्च-अप्रेल माह की अवधि में एक ही माह का गेंहूं दिया है। डीलर ने निजी लाभ कमाने के लिए पॉस मशीन में ट्रांजेक्शन कर गेहूं का दुरूपयोग भी किया है। जांच में यह भी पाया गया कि राशन डीलर ने 48 राशन कार्ड जो जिले की अन्य उचित मूल्य दुकानों पर मैप है, उन राशनकार्डों के भी कालाबाजरी की नियत से अवैध ट्रांजेक्शन किए है।
इन सभी अनियमितओं के कारण भारतीय दण्ड संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए राशन डीलर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पूर्व में भी इसी राशन डिलर पर दर्ज हुई थी एफआईआर:

इससे पूर्व भी राशन डीलर कटारा पर फर्जी तरीके से जोधपुर की शेरगढ़ तहसील और बांसवाड़ा के बागीदौरा के उपभोक्ताओं के राशन कार्डों पर बिना ओटीपी के अपनी दुकान की पोस मशीन से ट्रांजेक्शन का दोषी पाए जाने पर उसको निलंबित करते हुए उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

Exit mobile version