नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना वायरस भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 21552 हैं। 16464 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4403 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। साथ ही महामारी के चलते अब तक कुल 685 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोनावायरस की रिकवरी दर 19.36 प्रतिशत है और वायरल संक्रमण से अब तक कुल 4,257 मरीज ठीक हुए हैं।
राज्यों की स्थिति
राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2248 लोग राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित है, जिनमें से 724 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 5649 हो गयी है,, वहीं 269 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
गुजरात में भी कोरोना तेजी से बढ़ा है । अब तक 2407 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें 179 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 103लोगों की मौत हुई है ।
राजस्थान में 49 मामले सामने आए और संक्रतिों की संख्या कुल 1937 हो गयी है।
अंडमान निकोबार में 18 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 11 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 813 पहुंच गई है, जिनमें से 120 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 24 की मौत हो गई है।
गोवा अभी भी देश का कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है
अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ एक मामला सामने आया है,
असम में 35 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हो गई है।
बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 143 पहुंच गई है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 2 की मौत हो गई है।
चंडीगढ़ में 27 मामले सामने आए। इनमें से 14 को डिस्चार्ज किया चुका है।
छत्तीसगढ़ में 36 मामले सामने आये हैं, 26 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
गोवा अभी भी देश का कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है । जहां 7 मामले सामने आए थे लेकिन सातों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
हरियाणा में यह मामला 262 तक पहुंचा है। 140 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि तीन की मौत हुई है।
हिमाचल में कोरोना वायरस पीड़ित लोगों की संख्या 40 हो गई है। 18 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।

