उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ में भामाशाहों की कमी नहीं रही, यही संस्कार बच्चों में भी आए हैं। इसी का उदाहरण दिया मंगलवार को शहर के रामपुरा निवासी दो बच्चों ने। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद के लिए रामपुरा निवासी 11 वर्षीय गुनगुन और 14 वर्षीय पियूष ने अपनी गुल्लक में जमा पॉकिट मनी डोनेट कर एडीएम सिटी संजय कुमार को सुपुर्द की। एडीएम सिटी ने भी बच्चों की सराहना की और सहायता कोष में बच्चों की गुल्लक से निकले 690 रूपए को जमा करवा दिए।
गुनगुन और पियूष ने बताया कि वे आज पिता नरेश कुमार शर्मा के साथ अपनी गुल्लक लेकर कलेक्ट्री आए हैं। वे पिछले कुछ महीनों से गुल्लक में अपनी पॉकेट मनी जमा कर बचत कर रहे थे। कोरोना महामारी के चलते कई जरूरतमंद लोग परेषान हैं, उनको देखकर हमने अपनी गुल्लक के रूपए डोनेट किए हैं।

