Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : घर में यूक्रेन से आया युवक मिला, पीपीई किट पहन थानाधिकारी ने युवक को पकड़ा

udaipur police detain ukrain return young man from sundervas houseudaipur police detain ukrain return young man from sundervas house

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के प्रतापनगर के सुंदरवास स्थित घर से शनिवार दोपहर पुलिस ने एक कोरोना संदिग्ध युवक को पकड़ा और मेडिकल टीम के जरिए उसे एमबी हॉस्पिटल भिजवाया। यहां खासबात यह रही कि थानाधिकारी और उनके जवान ने इस पूरी कार्यवाही के दौरान पीपीई किट पहनी और फिर संदिग्ध को पकड़ा। जांच में युवक की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि सीकर निवासी विकास मूंड नाम के युवक को सुंदरवास स्थित घर से पकड़ा है। विकास यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह लॉकडाउन से पहले इंडिया वापस आ गया था, लेकिन अपने घर सीकर नहीं पहुंचा था। उसने सीकर में अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह 13 अप्रेल तक घर आ जाएगा और अभी चेकअप के लिए किसी एंबुलेंस में जा रहा है। इसके बाद वह 13 अप्रेल तक सीकर स्थित घर नहीं पहुंचा और न ही उसने घर पर कोई संपर्क किया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन उदयपुर आने पर वहां की पुलिस ने हमें सूचना दी।

एडिएसपी मेवाड़ा ने बताया कि यहां उक्त मोबाइल नंबर की लोकेशन ली तो वह सुंदरवास स्थित घर की निकली। इस पर पुलिस ने मौके पर मेडिकल टीम बुलाई। थानाधिकारी विवेक सिंह और एक जवान पीपीई किट पहनकर उस घर में गए। संदिग्ध युवक विकास को पकड़ा और मेडिकल टीम के साथ एमबी हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया युवक का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है, उसकी जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।है। उसे ओटीसी में क्वेरंटाइन किया गया है।।

सुंदरवास में मौसी के बेटे के पास आ गया था

पुलिस पड़ताल में पता चला कि विकास जिस कमरे में मिला है, वहां उसका मौसेरा भाई किराए पर रहता है। यूक्रेन से आने के बाद वह सीकर न जाकर अपने भाई के यहां आ गया था। लॉकडाउन के कारण भाई तो अपने घर चला गया और वह इसी कमरे में रूक गया। भाई मकान मालिक को बोल गया था कि वह घर जा रहा है, उसका भाई यहां रूका हुआ है। इस पर मकान मालिक ने भी ध्यान नहीं दिया। यह पड़ताल की जा रही है कि युवक यूक्रेन से अपने घर सीकर क्यों नहीं गया और अपने परिवार को भी इस संबंध में कोई सूचना क्यों नहीं दी।

Exit mobile version