उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी पुलिस ने शनिवार को कृषि मंडी में दबिश देते हुए वहां एक व्यापारी को गुटखा, तंबाकू के पाउच और सिगरेट बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यापारी की दुकान से अवैध गुटखा एवं तम्बाकु के करीबन 54836 पाउच एवं सिगरेट के करीबन 8400 पैकेट जब्त किए हैं। जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई गयी है।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि कृषि मण्डी नम्बर 6 बी कल्पना एजेन्सी व्यापारी विनीत पुत्र भीमनदास हर्जपालानी दुकान को गिरफ्तार किया है। अभी कोरोना महामारी के चलते राज्य में गुटखा-सिगरेट की बिक्री पर पाबंदी लगी हुई है। इसके बावजूद व्यापारी दुकान पर गुटखा, तंबाकू, सिगरेट बेच रहा था और इस कारण उसके यहां कई लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी।

