उदयपुर,(ARLive news)। सज्जनगढ़ अभयारण्य की पहाड़ियों पर मंगलवार भीषण आग लग गयी। हवा के साथ आग ने पहाड़ियों के काफी हिस्से पर फैल गयीं। सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शरू किया।
गोरिला पॉइंट की पहाड़ी, बडी रोड की तरफ से पहाड़ी सहित झर मार्ग की पहाड़़ी तक आग फैल गयी। वनकर्मियों की अलग-अलग टीमों को सभी जगहों पर आग पर काबू पाने के कार्य में लगाया गया।
वन कर्मी प्रयास कर रहे हैं कि आग पर जल्द से जल्द काबू किया जा सके, ताकि वन्यजीवों का नुकसान न हो। लेकिन भीषण आग के चलते बड़ी संख्या में रेप्टाइल्स और छोटे जीवों के जीवन पर खतरा हो गया है।

