Site iconSite icon AR Live News

सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर युवक गिरफ्तार

udaipur police arrest man spit on public placeudaipur police arrest man spit on public place

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर लगायी रोक के बाद भी लोग आदत से बाज नहीं आ रहे हैं, तो सोमवार को हाथीपोल पुलिस ने लखावली सुखेर निवासी पृथ्वीराज पुत्र भेरुलाल को सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि पृथ्वीराज महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर में पन्नाधाय हॉस्पीटल के सामने ब्लड बैंक के बाहर मैन गेट के पास तम्बाकु खाकर सार्वजनिक स्थान पर बार-बार तम्बाकु खाने के बाद पीक को थूक रहा था। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत राज्य सरकार द्वारा तम्बाकु उत्पाद के खाने के बाद पीक को सार्वजनिक स्थानों/संस्थानों में थूकंनेे पर एतद द्वारा तुरन्त प्रभाव से रोक लगाई गई थी। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version