Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में नीचम माता मंदिर से लगती पहाड़ी पर 3 हेक्टेयर तक आग फैली, कोड़ियात की पहाड़ी पर भीषण आग

fire at neemach mata hill udaipur1fire at neemach mata hill udaipur1

उदयपुर,(ARLive news)। शहर में नीमच माता मंदिर से लगती पहाड़ी पर रविवार शाम को आग लग गयी। आग ने कुछ देर में काफी हिस्से को कवर कर लिया। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायर बीटर से आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुर्जर ने बताया कि वनकर्मी मौके पर हैं। ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। आग पहाड़ी पर करीब दो से तीन हेक्टयर में फैली है। पहाड़ी के नीचे आस-पास आबादी बस्ती है, तो प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इसे नियंत्रित कर लें।

कोड़ियात की पहाड़ियों पर भी आग

उदयपुर में अनंता रिसोर्ट के सामने कोड़ियात की पहाड़ियों पर भी रविवार शाम आग लग गयी। यहां आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गयी। वनकर्मियों आग बुझाने में प्रयास में जुट गए, वहीं ग्रामीण और फायर ब्रिगेड वाले भी मदद को पहुंच गए।

 

Exit mobile version