नई दिल्ली,(ARLive news)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के महसूस होने पर घबराए लोग घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर मापी गयी है। हालां कि 10-15 मिनट आश्वस्त होने के बाद लोग वापस घरों के अंदर गए।
भूकंप में घबराए लोग बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर खतरा हो गया। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी महसूस किए गए। इसका केन्द्र पूर्वी दिल्ली था। हालां कि इससे कोई ज्यादा नुकसान अभी तक दर्ज नहीं हुआ है।

