उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण के बचाव में जारी लॉकडाउन में मिल रहे निशुल्क राशन के लालच में कुछ लोग दो-दो बार राशन लेने की फिराक में अधिकारी-कर्मचारियों से भी धक्का-मुक्की करने लगे हैं। मंगलवार को शोभागपुरा पंचायत के सचिव विकास अधिकारी के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की और कार्यालय में जरूरतमंदों के बनाई गयी सूचि का रजिस्टर फाड़ दिया।
वहीं प्रतापनगर पुलिस ने पुरोहितों की मादड़ी अरिहंत कॉलोनी निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र उदयवीर सिंह राजावत को धार्मिक भावनाएं भंड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विकास अधिकारी वेणीराम डांगी ने सुखेर थाने में क्षेत्र के रवि सोलंकी, हेमेन्द्र खटीक, शंकरलाल नीमावत और प्रदीप उर्फ राहुल नीमावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वेणीराम ने रिपोर्ट में बताया कि वह शोभागपुरा पंचायत कार्यालय पर जरूरतमंदों की सूची बना रहा था। तभी सूचना मिली कि पंचायत से कुछ दूर मोटा देवरा मार्ग पर 40-50 लोग फूड पैकेट्स लेने के लिए एकत्रित हुए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस पर वहां जाकर देखा तो यही हालात पाए।
इस पर उन्होंने फूड पैकेट वितरण कर रहे भामाशाह से कहा कि वे पंचायत की सूची से टेली करने के बाद जो जरूरतमंद हैं, उन्हें ही सामग्री दें, ताकि जिन्हें सरकार से सामग्री मिल चुकी है, उनके बजाए बचे हुए जरूरमंदों को मदद मिले। इसके बाद वहां के क्षेत्रवासी रवि सोलंकी, हेमेन्द्र खटीक, शंकरलाल नीमावत और प्रदीप मेरे कार्यालय पर आए और कहा कि जब सरकार और भामाशाह दोनों हमें मदद दे रहे हैं तो तुम्हें क्या दिक्कत हैं। उन लोगों ने साथ धक्का-मुक्की कर रजिस्टर फाड़ दिया।

