Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन की अपील : कांटेक्ट ट्रेसिंग, छोटी नोट बुक में लिखें कहां-कहां गए, किससे मिले

help administration contact tracinghelp administration contact tracing

उदयपुर,(ARLive news)। जिलेवासियों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर व्यक्ति को अपने संपर्कों की सूची बनाते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग में प्रशासन की मदद का आह्वान किया है।

कलक्टर आनंदी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति एक छोटी नोटबुक या डायरी हमेशा अपने साथ रखे और हर दिन जिन-जिन व्यक्तियों के संपर्क में आए, दिनांकवार एक पन्ने पर उसका नाम लिखते जाए। अगर डेयरी से दूध लेने गए हैं या दुकान से राशन लेने गए हैं तो वह भी लिखें। इस प्रकार यदि हम कोरोना से संक्रमित होते हैं तो प्रशासन को हमारे संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसे कांटेक्ट ट्रेसिंग कहते हैं।

उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही अपने घर एवं संस्थान के सीसीटीवी हमेशा ऑन रखें। इस संदेश को अपने आस पास अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचावें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की हर छोटी से छोटी मदद प्रशासन के काम आएगी। इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और कोरोना जंग में उनका यह योगदान अहम् साबित होगा।

Exit mobile version