Site iconSite icon AR Live News

कोरोना लापरवाही : एसपी ऑफिस के डीएसबी कांस्टेबल के घर में मिली विदेशी जर्मन युवती

udaipur sp office dsb posted constable hidden information of foreigner lady1udaipur sp office dsb posted constable hidden information of foreigner lady1

न प्रशासन को सूचना, न सी-फॉर्म में जानकारी, जबकि 18 मार्च को आयी थी उदयपुर

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना लॉकडाउन के दौरान शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सेठ जी की कुण्डाल स्थित एक घर में बने ओशो ध्यान विहार में जर्मनी निवासी विदेशी युवती मिली है, यह युवती 18 मार्च को उदयपुर आयी थी और तब से यही रह रही है। खासबात यह है कि यह घर एसपी ऑफिस के डीएसबी (जिला विशेष शाखा) में कार्यरत पुलिसकर्मी सज्जन सिंह का है। कानूनी प्रावधान में अनिवार्य होने और लॉकडाउन के बावजूद सज्जन सिंह ने इस विदेशी युवती के इनके घर में ठहरे होने की सूचना न तो प्रशासन को दी और न ही सीआईडी डीएसबी को सी-फॉर्म के जरिए सूचना दी। यहां तक की इसने स्थानीय थाना या एसपी ऑफिस में भी इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी।

जबकि विदेशी युवति क्यारा मारकी जर्मनी की रहने वाली है और जर्मनी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है और मरने वालों की संख्या 1800 से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी होते हुए सज्जन सिंह ने यह सूचना स्थानीय प्रशासन से छुपाई। हालां कि विदेशी युवती को उदयपुर इस घर में रहते हुए 18 दिन हो चुके हैं, ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। थानाधिकारी चेनाराम पचार ने सज्जन सिंह के खिलाफ विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है और विदेशी युवती क्यारा मारकी का पासपोर्ट ले लिया है।

पुलिस घर पहुंची तो सज्जन सिंह ड्यूटी पर गए थे

थानाधिकारी चेनाराम पचार ने ही एफआईआर दर्ज की। इसमें बताया है कि उन्हें सेठ जी की कुंडाल स्थित ओशो विहार आश्रम में 5-6 विदेशियों के रहने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने मय टीम उस घर पर दबिश दी। वहां एक विदेशी युवति जर्मनी निवासी क्यारा मारकी मिली। विदेशी युवती ने बताया कि वह 5 फरवरी को भारत आयी थी। सभी स्थानों पर घूमने के बाद 18 मार्च को वह उदयपुर पहुंची थी और तब से इसी मकान में रह रही है। यह मकान सज्जन सिंह का है, वे पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। जब पुलिस उस घर पर पहुंची थी तब सज्जन सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे।

पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि सज्जन सिंह एसपी ऑफिस की जिला विशेष शाखा में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। डीएसपी एसपी ऑफिस की सभी गुप्त सूचनाओं से संबंधित शाखा होती है। ऐसे में इसी शाखा के कांस्टेबल से ऐसी लापरवाही ने पुलिस विभाग को भी सकते में डाल दिया है।

Exit mobile version