Site iconSite icon AR Live News

आतंकी मुठभेड़ : सीमा में घुसे 5 आतंकवादी मार गिराए, 5 जवान शहीद

terrorist encounter in kashmir kupwada 5 jawan martyredterrorist encounter in kashmir kupwada 5 jawan martyred

श्रीनगर,(ARLive news)। कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ किए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए, वहीं हमारे 5 जवान भी शहीद हो गए। इनमें एक जवान झुंझुनू जिले से है, वहीं दो हिमाचल प्रदेश और दो उत्तराखंड के हैं। मुठभेड़ इतने करीब से हुई थी कि आतंकवादियों और तीन जवानों के शव 5 मीटर के दायरे में मिले हैं।

शहीद हुए सूबेदार संजीव कुमार, पैराट्रूपर बालकृष्ण हिमाचल प्रदेश, पैराट्रूपर छत्रपाल सिंह राजस्थान के झुंझुनू और हलवदार देवेन्द्र सिंह, पैराट्रूपर अमित कुमार उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार आतंकियों से मार गिराने का ऑपरेशन 3 से 4 अप्रेल को शुरू हुआ था। जहां मुठभेड़ हुई वह क्षेत्र कुपवाड़ा का बताया गया है। पिछले सप्ताह सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी ने क्षेत्र में बर्फीले तुफान और धुंध का फायदा उठाकर बॉर्डर पार कर घुसपैठ की है। आर्मी जवानों ने सघन तलाशी कर आतंकवादियो को ढूंढना शुरू किया। रविवार को मौसम साफ होने के बाद आतंकवादियों की लोकेशन ट्रेस होने पर सेना ने ऑपरेशन लॉन्च किया। जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

इसी बीच जब जवान आतंकवादियों के बहुत नजदीक पहुंच गए थे, तो बर्फ में पैर फिसलने से वे नाले में गिर गए, इस दौरान भी उन्होंने आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी रखी और पांच आतंकवादी मार गिराए। हालां कि इस दौरान 3 जवान मौके पर ही शहीद हो गए, वहीं दो जवानों ने अस्पतला में दम तोड़ दिया।

Exit mobile version