उदयपुर,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने 5 अप्रैल की रात ठीक 9 बजे अपने-अपने घरों की बालकनियों पर दीए, मोमबत्तियां रखकर अपना-अपना शहर जगमग कर दिया। लोगों ने ईश्वर से कोरोना को हराने की हिम्मत देने कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना की।
कुछ लोगों ने तो इससे एक कदम आगे निकलकर अपनी घरों की छतों और सड़कों पर अनार, रॉकेट चलाकर दीपावली ही मना ली। बच्चों ने छतों पर फुलझड़ियां चलाईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह प्रयास देश को कोरोना से कितना बचा पाता है, इसका तो पता नहीं, लेकिन इससे 10 दिनों के लॉक डाउन से डिप्रेशन में जा रहे लोगों ने शी का एहसास जरूर किया। हालां कि इस दौरान कई लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज भी किया।

