उदयपुर,(ARLive news)। शहर से नजदीक कोड़ियात क्षेत्र में रविवार को पहाड़ियों पर भीषण आग लग गयी। आग के काफी क्षेत्र में फैल जाने से लपटें काफी दूर से दिखायी देने लगीं तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन आग के पहाड़ी के उपर फैलने से उन्हेें भी काबू पाने में काफी मषक्कत करनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि सूचना पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं और पारंपरिक तरीके से फायर बीटर से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

