Site iconSite icon AR Live News

कोरोना लॉक डाउन में किराणा दुकान से चोरी हुए आटा, घी, तेल, दाल, चावल से भरे कट्टे

corona effect theft in kirana shop during city lock downcorona effect theft in kirana shop during city lock down

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए देश, प्रदेश सहित उदयपुर में भी लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच आज सुबह तड़के करीब 3.45 बजे उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी के पास एक किराणे की दुकान में चोरी हुई। दुकान से बदमाश आटा, तेल, दाल, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री से भरे कट्टे चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने रिपोर्ट दी है कि बदमाश उसकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रूपए का सामान चोरी कर ले गए हैं।

इसे कोरोना लॉकडाउन का असर कहा जाए तो ज्यादा अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्यों कि लॉकडाउन के बाद देश में ऐसे हालात बनने की आशंकाएं बहुत ज्यादा हो गयी है। प्रशासन अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है कि जरूरतमंद तक पहुंच सके, लेकिन भुखमरी का डर व्यक्ति से चोरी, लूट ही क्या कुछ भी करा सकता है। अब यहां चोरी भुखमरी के डर से हुई है या राशन के सामान की कालाबाजारी और दाम देखकर यह तो चोरी करने वाले बदमाश ही बता सकते है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि चोरी लॉकडाउन में हुई और बदमाश इस दुकान के चौथी दुकान में करीब तीन-चार महीने पहले चोरी कर चुके हैं, इसके बाद बदमाशों ने करीब डेढ़ दो महीने पहले एटीएम से चोरी का प्रयास किया था। 

सीसीटीवी फुटेज में दो महिला, दो आदमी दिखे

पुष्कर लाल डांगी ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी किराणे की दुकान पेसिफिक यूनिवर्सिटी के पास है। रात करीब 3 बजे दुकान में शटर उंचा कर घुसे बदमाश (दो महिलाएं, दो पुरूष) चावल, आटा, दाल, घी के कट्टे, पीपे, चॉकलेट, सरसों के तेल की केन, कॉस्मेटिक्स और 15 से 20 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और एक लड़का दिखायी भी दे रहे हैं। हालां कि एक लड़के ने दुकान में घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था। प्रतापनगर पुलिस ने परिवादी को कहा है कि इस बार आरोपियों को पकड़ने के बाद ही एफआईआर दर्ज करेंगे।

Exit mobile version