Site iconSite icon AR Live News

कोरोना इफैक्ट : उदयपुर में दवाईयों के 700 रूपए के ऑर्डर पर निशुल्क होम डिलीवरी शुरू

corona effect udaipur administration start medicine home delivery facilitycorona effect udaipur administration start medicine home delivery facility

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार से उदयपुर में दवाईयों की निशुल्क होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की है। हालां कि ऑर्डर तभी लिया जाएगा, जब दवाईयों का बिल कम से कम 700 रूपए को होगा।

कलेक्टर आनंदी के निर्देश पर उपभोक्ता भंडार ने यह व्यवस्था शुरू की है। भंडार के महाप्रबंधक राजकुमार खांडिया ने बताया कि इसमें ग्राहक को 9414164401, 9414157956 और 9828466975 इन मोबाइल नंबर में से किसी एक पर डॉक्टर की दवाई की पर्ची और घर का पता वाट्स-एप करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता भंडार संबंधित क्षेत्र के दवा विक्रेता से संपर्क करेगा और वह दवा विक्रेता उस व्यक्ति के घर पर दवाई को भेजेगा। इसमें दवाई का ऑर्डर कम से कम 700 रूपए होना चाहिए। इससे कम राशि के ऑर्डर पर दवाई होम डिलीवर नहीं की जा सकेगी।

Exit mobile version