Site icon AR Live News

बॉर्डर सील किए तो पहाड़ी चढ़कर गांव के रास्ते आ रहे मजदूर, कामगार

border seal than migrants coming by hills climbing village route

उदयपुर,(ARLive news)। देश में मजदूरों और कामगारों के पलायन को रोकने के लिए राज्यों को जोड़ती सीमाएं सील कर दी गयीं तो बॉर्डर तक पहुंचे मजदूरों ने नया तरीका अपना लिया है। सोमवार को कई मजदूर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पहुंचे। पुलिस ने रोका तो मजदूर वहां से कुछ दूर वापस लौटे और पहाड़ी पर चढ़कर गांव के रास्ते राजस्थान में आने लगे।

बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों नेे बताया कि मजदूर, कामगारों की बड़ी संख्या आदिवासी क्षेत्र से है। इन्हें हमने बॉर्डर पर रोका तो ये पहाड़ी चढ़कर आने लगे हैं। इससे हमारी मशक्कत बढ़ गयी है। पलायन कर आ रहे इस मजदूरों को रोकने अब हम हमें गांव के रास्ते भी जगह-जगह सील करने करने पड़ रहे हैं। रास्ते में हम झाड़ियां, पत्थर लगा कर इन्हें रोक रहे हैं और समझाइश भी कर रहे हैं।

गुजरात से आ रहे माइग्रेंट्स को राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोका तो वे पहाड़ियों पर चढ़कर आने लगे। समस्या यह है कि जो 400-500 किलोमीटर पैदल चलकर आ रहा है उसके लिए पहाड़ी चढ़की ग्रामीण रास्ते से आना भी मुश्किल नहीं है। फिर हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोग तो पहाड़ी चढ़ने में भी माहिर होते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती है कि इन्हें कहां-कहां से आने से रोके।

 

Exit mobile version