Site iconSite icon AR Live News

कोरोना में राशन आपके द्वार, कालाबाजारी करने पर किराणा दुकानदार गिरफ्तार

ration supply door to doorration supply door to door

उदयपुर,(ARLive news)। जिला पुलिस ने किराणा की दुकान पर हो रही कालाबाजारी पर कार्यवाही शुरू कर दी है। शनिवार को सेमारी पुलिस को शिकायत मिली कि कस्बे में दुकानदान कमलेश अपनी किराणे की दुकान पर ग्राहकों से प्रिंट रेट से भी ज्यादा में सामान बेच रहा है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही कर दुकानदार कमलेश पुत्र कचरूलाल को गिरफ्तार किया।

लॉक डाउन के उल्लंघन में 11 गिरफ्तार, 69 वाहन जप्त

सेमारी पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के अरोप में दो लोग सेमारी निवासी भरत जैन और केसर सिंह को गिरफ्तार किया है। भरत जैन ने लॉकडाउन के बावजूद अपनी सीमेंट की और केसर सिंह ने सेनेट्री की दुकान खोली हुई थी, इससे वहां भीड़ इकट्ठी हो रही थी। इसके अलावा जावरमाइंस पुलिस ने ग्राउंड में क्रिकेट खेलते हुए 9 लड़कों को धारा 151 में गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिलेभर के विभिन्न थानों से लॉक डाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर 69 वाहन भी जब्त किए हैं।

राशन डीलर ने घर-घर पहुंचाया राशन

कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के दौरान रसद विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में राशन डीलरों ने आज से घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण प्रारंभ किया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अप्रेल माह का राशन लोगों तक पहुंचाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया। इसके तहत अंत्योदय परिवार को 35 किलो गेहूं व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्य पात्रजनों लोगों 5 किलो प्रति यूनिट राशन अप्रेल व मई माह के लिए निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकान पर मिलने वाले राशन को लेने के लिए राशन की दुकान तक जाने की जरूरत नहीं है, राशन डीलर खुद आपका राशन लेकर घर पर देने के लिए पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि राशन डीलर पॉस मशीन के जरिए ओटीपी व अन्य विकल्प का उपयोग करते हुए राशन प्रदान करेगा।

Exit mobile version