Site iconSite icon AR Live News

हिरणमगरी थाने में साल्वेंट से भरा ड्रम फटा, लांगरी घायल

liquor solvent blast in hiranmagri police station udaipurliquor solvent blast in hiranmagri police station udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना परिसर में गुरूवार दोपहर जब्त पड़ी गाड़ियों के पास रखा एक सॉल्वेंट से भरे ड्रम में अचानक ब्लास्ट हुआ और सॉल्वेंट चारों तरफ बिखर गया। इस घटना में थाने की मैस में खाना बनाने वाले लांगरी दीपेन्द्र (22) पुत्र हकरा मीणा घायल हुआ, जिसे थाने में मौजूद स्टाफ ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि सॉल्वेंट से भरा ड्रम 2017 से एक मुकदमें जब्त है और थाने परिसर में जब्तशुदा वाहनों के पास ही रखा हुआ था। यह अवैध तरीके से बनायी जाने वाली शराब के उपयोग में लिया जाता है। ड्रम लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था, तो आशंका है कि उसमें कोई गैस बन गयी होगी और इस कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। घायल दीपेन्द्र की हालत ठीक हैं।

Exit mobile version