Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कोरोना मरीज की पहली मौत : भीलवाड़ा के कोरोना पीड़ित वृद्ध को कल ही हॉस्पिटल में किया था भर्ती

corona 1st death case in rajasthan bhilwaracorona 1st death case in rajasthan bhilwara

भीलवाड़ा,(ARLive news)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गुरूवार सुबह 70 वर्षीय नारायण सिंह नाम के एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी। राजस्थान में कोरोना मरीज की यह पहली मौत है। हालां कि चिकित्सक किडनी खराब होने को मौत का कारण बता रहे हैं। भीलवाड़ा में गुरूवार को कोरोना पीड़ित एक और नया मरीज मिला है और इससे भीलवाड़ा में कोरोना पीड़ितों की संख्या 18 और राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 39 हो गयी है।

यहां सरकारों से सवाल है कि मरीज के कोरोना पीड़ित होने के कारण ही उसका इम्यून सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया और अन्य बीमारियां शरीर में हावी हो गयी, तो क्या उसे कोरोना से मौत नहीं मानेंगे..?

बांगड़ हॉस्पिटल से हुए संक्रमित, किडनी का चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार वृद्ध नारायण सिंह को किडनी खराब होने की समस्या थी, इसके कारण उनका कोरोना का एपी सेंटर बने भीलवाड़ा के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज काफी समय से चल रहा था। यहीं के जरिए यह वृद्ध भी चिकित्सकों और स्टाफ के संपर्क में आने से कोरोना पीड़ित हुए। भीलवाड़ा के सब्जी मंडी क्षेत्र में रहने वाले इस बुजुर्ग तक बुधवार को ही भीलवाड़ा मेडिकल टीम पहुंची थी। टीम ने इन्हें कल भर्ती करवाया था, ये कोरोना पॉजिटिव मिले थे और गुरूवार को इनकी मौत भी हो गयी।

Exit mobile version