Site iconSite icon AR Live News

कोरोना से देश में दसवीं मौत : मुंबई में 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

corona daeth case in indiacorona daeth case in india

मुंबई,(ARLive news)। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गयी है। मंगलवार को मुंबई में कोरोना पीड़ित 65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग पहले यूएई में थे और गत दिनों अहमदाबाद होते हुए मुंबई पहुंचे थे। यहां आने के बाद बुजुर्ग पहले से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के शिकार थे और इन्हें सांस लेने में तकलीफ, खांसी, बुखार होने पर भर्ती किया था। टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अभी तक सर्वाधिक मौत के मामले महाराष्ट्र में ही हुए हैं। कोरोनो से मुंबई में 3, दिल्ली में 1, गुजरात में 1, बिहार में 1, पंजाब में 1, कर्नाटक 1, पश्चिम बंगाल में 1, हिमाचल में 1 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 500 से अधिक हो गयी है।

अब तक कोरोना से मरने वालों के मेडिकल हिस्ट्री रही है

जानकारी के अनुसार अब तक कोरोना से जितने भी लोगों की मौत हुई है, सभी की मेडिकल हिस्ट्री रही है। अधिकतर लोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे, वहीं 50 वर्ष से कम आयु के एक मृतक की किडनी के खराब होने की समस्या भी थी।

Exit mobile version