Site iconSite icon AR Live News

जनता कर्फ्यू के अगले दिन सड़कों पर दिखे कई लोग : पीएम ने लॉकडाउन सख्ती से पालन करवाने के दिए निर्देश

corona-update-people-are-not-following-karfue-rulescorona-update-people-are-not-following-karfue-rules

नयी दिल्ली/उदयपुर,(ARLive news)। जनता कर्फ्यू के अगले दिन बाजार और उद्योग बंद होने के बावजूद लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के भी घरों से बाहर निकले। कई लोगों के इस रवैये को देखकर पुलिस को भी सख्ती दिखानी पड़ रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाएं।

उदयपुर में कई लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के लिए घरों से निकले। पुलिस ने नाकों पर उन्हें रोका और बाहर घूमने का कारण बताया तो कई कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बता सके। ऐसे में पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें वापस भेज दिया।

“नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर कहा है कि लॉक डाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार का बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।”

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 430  

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 430 तक पहुंच गयी है। इसमें 30 मरीज तो राजस्थान के ही हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को हिदायत दी है कि वो लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाएं। साथ ही कहा है कि जो लोग इसे नहीं मान रहे हैं उनपर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 31 मार्च तक देश में कई राज्यों ने लॉक डाउन घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले किए है।। अगले 31 मार्च तक के लिए सारी पैसेंजर ट्रेन, मेट्रो और अंतरराज्यीय बसों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है।

अब अगर इसके बावजूद भी लोग नहीं माने तो राज्य सरकारें सख्ती से लॉक डाउन का पालन करवाएंगी और पुलिस को सख्ती करनी पड़ेगी।

Exit mobile version