Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कोरोना को लेकर भ्रामक मैसेज फैलाने पर ग्रुप एडमिन सहित पांच गिरफ्तार  

Udaipur police arrest 5 person in viral corona fake massageUdaipur police arrest 5 person in viral corona fake massage

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना को लेकर भ्रामक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में उदयपुर के ओगणा थाना पुलिस ने तीन ग्रुप एडमिन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रुप एडमिन ओगणा निवासी परीक्षित राजपुरोहित पुत्र रतनलाल, प्रीतम भट्ट पुत्र गणेश लाल, गोविंद सिह पुत्र सुंदर लाल सेन, ग्रुप सदस्य राम सिंह पुत्र दौलत सिंह और पवन सुथार पुत्र रोडजी को गिरफ्तार किया है।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आमजन से अपील की है, कि आप लोग सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक समाचारों, ऑडियों, वीडियों से भ्रमित व भयभीत न हो, ना ही इन्हे शेयर करें। जिला पुलिस उदयपुर की आई.टी. बिंग द्वारा ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसी खबरे फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके सम्बन्ध में किसी को जानकारी लेने हेतु उपरोक्त हेल्प लाईन नम्बर पर सम्पर्क करें। कोई विशेष घटना या बात होने पर नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुचित करें।

Exit mobile version