प्रशासन जनता को समझाए कि ऐसी नेतागिरी को संभाले
उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पूरा शहर ही नहीं बल्कि राज्य और देश तक डरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद अपील की कि लोग घरों से न निकलें और इकट्ठे तो बिलकुल भी नहीं हों, लेकिन शनिवार को भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों ने उदयपुर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र हॉस्पिटल रोड पर भीड़ इकट्ठी कर धारा 144 का उल्लंघन किया। इस उल्लंघन में विधायक फूल सिंह मीणा, खुद महापौर जीएस टांक, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री भाजपा पदाधिकारियों के साथ शनिवार सुबह 11 बजे हॉस्पिटल रोड स्थित न्यू जोशी मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां शास्त्री ने शुद्धम ग्रुप की ओर से न्यू जोशी मेडिकल स्टोर के जरिए वहीं दुकान के बाहर आमजन को सेनेटाईजर व मास्क रियायती दर पर उपलब्ध करवाए। जनता को मास्क 7 रूपए में और सेनेटाइजर 14 रूपए में दिया। इसे कोरोना के खिलाफ अभियान बताकर जिनेन्द्र शास्त्री ने काफी संख्या में लोगों को दुकान पर इकट्ठा कर लिया। स्थिति ये हुई कि दुकान पर लोगों की लाइन लगानी पड़ी। जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने उस एक दुकान से कुछ घंटे में ही 1800 से अधिक मास्क और सेनेटाइजर लोगों को रियायती दर में उपलब्ध करवाएं।
भीड़ इकट्ठी कर कर्फ्यू पालना का दिया संदेश
इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. अलका मूंदड़ा, शुद्धम गु्रप चेयरमैन डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, सरार्फा एसोसिएशन के संरक्षक इन्द्र सिंह मेहता, भाजपा नेता संजीव जैन, डॉ. विक्रम मेनारिया, राजराजेश्वर जैन, राहूल मेघवाल, पार्षद रेखा उंटवाल, प्रदीप सोनी, यतीन्द्र जैन, राजकुमार भोरावत सहित अन्य मौजूद रहे।

