उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के लिए यह राहत की बात है कि यहां अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। सीएमएचओ दिनेश खराड़ी के अनुसार उदयपुर में अब तक 20 संदिग्ध मरीजों के कोरोना की जांच हो चुकी हैं, इनमें 19 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 1 कुवैत से आयी महिला की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिनके सैंपल टेस्ट के लिए गए हुए हैं।
गुरूवार को हिरणमगरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की अफवाह फैलायी गयी। सोशल मीडिया पर वायरल होने से काफी लोग घबरा गए। सीएमएचओ ने बताया कि यह बात पूरी तरह झूठी है। लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, वे सरकार द्वारा दिए गए दिषा-निर्देषों का पालन करें और बचाव रखें।

