Site iconSite icon AR Live News

कोरोना अपडेट : जयपुर, जोधपुर, कोटा में अप्रेल में होने वाले निगम चुनाव स्थगित

jaipur jodhpur kota nagar nigam election postponedjaipur jodhpur kota nagar nigam election postponed

जयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में अब जयपुर, जोधपुर और कोटा में अप्रेल में होने वाले नगर निगम चुनाव भी स्थगित कर दिए गए हैं। अब चुनाव जून में होंगे। कोर्ट ने बुधवार को सरकार की इस संबंध में लगायी गयी याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेष जारी किए हैं।

गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगम चुनाव 17 अप्रेल तक करवाने के निर्देष दिए थे। कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका लगायी थी कि अप्रेल में होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। राज्य सरकार सहित नौ लोगों ने पीआईएल भी दायर की थी।

इन्होंने याचिका में तर्क दिया था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में एडवायजरी जारी की हुई है। 50 से अधिक लोग एक स्थान पर इकट्ठे नहीं हो सकते हैं। ऐसे में अगर चुनाव होते हैं तो मतदान के समय मतदान स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होंगे, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

Exit mobile version