Site iconSite icon AR Live News

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, मुंबई में वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत

due Corona Virus third death case in India mumbaidue Corona Virus third death case in India mumbai

महाराष्ट्र,(ARLive news)। देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के कारण 64 साल के व्यक्ति की मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में मौत हुई है। अभी तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को महाराष्ट्र में 5 नये मामले सामने आये। यह सभी नागरिक विदेशी हैं।

मंगलवार को कोरोना के मरीजों की संख्या 114 से बढ़कर 127 हो गई, जिसमें 105 भारतीय हैं और 22 विदेशी नागरिक हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई और देश भर में कोरोना के विदेशी मरीजों की संख्या बढ़ कर 22 हो चुकी है।

दिल्ली में एक 69 वर्षीय महिला की मौत हुई, तो वहीं दूसरा मामला कर्नाटक के कलबुर्गी का है जहां 76 वर्षीय शख्स की मौत हुई। यह शख्स हाल ही में दुबई से लौटा था। वहीं दिल्ली में जिस महिला की मौत हुई उसे, उसके बेटे से संक्रमण हुआ जो बीते दिनों इटली से लौट कर आया था।

Exit mobile version