Site iconSite icon AR Live News

कोरोना : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 2000 अंक लुढ़का

corona effect share market down fallcorona effect share market down fall

मुंबई,(ARLive news)। कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर फैली महामारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में दो हजार अंक से अधिक की गिरावट देखी गयी और निफ्टी 9,400 अंक के स्तर से भी नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया भी 41 पैसे टूटकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में पिछले सप्ताह की उथल-पुथल जारी रही। यह 2,004.20 अंक यानी 5.88 प्रतिशत गिरकर 32,099.28 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान में चल रही थीं। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर 12 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 596.25 अंक यानी 5.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,358.95 अंक पर चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,325.04 अंक यानी 4.04 प्रतिशत और निफ्टी 365.05 अंक यानी 3.81 प्रतिशत की बढ़त में रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स ने दिवस के निचले स्तर से 5,380 अंक की सुधार दर्ज की थी।

Exit mobile version