Site iconSite icon AR Live News

भाजपा के दो उम्मीदवार से राज्य सभा चुनाव में राजस्थान की तीनों सीटों पर होगा रोचक मुकाबला

Rajya Sabha Election congress candidate filled nomination formRajya Sabha Election congress candidate filled nomination form

जयपुर,(ARLive news)। भाजपा ने राज्य सभा चुनाव में शुक्रवार को दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार कर सभी को चौंका दिया। शुक्रवार को भाजपा से राजेन्द्र गहलोत, ओंकार सिंह और कांग्रेस से वेणुगोपाल, नीरज डांगी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वेणुगोपाल के नामांकन दाखिल करने के समय खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी और मंत्री भी मौजूद रहे। राजस्थान की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को होंगे।

भाजपा के राजेन्द्र गहलोत के पर्चा भरने के साथ ही यह चुनाव अब रोचक हो गया है। अभी तक राजस्थान में राज्य सभा की तीन सीटों के लिए भाजपा एक और कांग्रेस दो प्रत्याशी उतार रही थी। तीनों सीटों पर तीनों प्रत्याशियों का जीतना तय था। लेकिन भाजपा ने जैसे ही अपना दूसरा प्रत्याशी उतारा, उसी समय से मुकाबला रोचक होने की चर्चा शुरू हो गयी हैं।

Exit mobile version