Site icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर : पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के आदेश

farooq abdullah

नयी दिल्ली,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के शुक्रवार को आदेश जारी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस आदेश के जरिए केन्द्र सरकार पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की रिहाई से घाटी में पड़ने वाले असर को देखेगी, इसके बाद अग्रिम रणनीति तैयार कर बाकि दो नेताओं महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि 9 मार्च को विपक्षी आठ पार्टियों ने केन्द्र सरकार ने इन तीनों नेताओं की रिहाई की मांग की थी और कहा था कि इनका ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे राष्ट्रीय हित खतरे में आते हों। केन्द्र सरकार ने पहले फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के आदेश जारी किए हैं, ताकि इसका असर देखा जा सके।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एक दिन पहले 4 अगस्त 2019 से फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया था और 15 सितंबर से ये तीनों पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में थे।

Exit mobile version