Site icon AR Live News

यस बैंक में एसबीआई 2450 करोड़ रुपए निवेश कर सकती है, चेयरमैन ने बताया निवेश प्लान

sbi will invest 2450 crore in yes bank

मुंबई,(ARLive news)। यस बैंक के संकट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कहा है कि कानूनी प्रावधानों के मुताबिक एसबीआई यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकती है। शनिवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई यस बैंक में 2450 करोड़ रुपए निवेश कर सकती है।
एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि हमारी लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमने स्टॉक एक्सचेंज को बता दिया है कि एसबीआई यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने कि इस निवेश पर अंतिम फैसला एसबीआई का बोर्ड का करेगा। रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है।

रजनीश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों की बात है खाताधारकों का संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग एसबीआई में निवेश करना चाहते हैं कि उसके लिए ये एक मौका है। रजनीश कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश है कि निवेश योजना को रिजर्व बैंक की समय सीमा से पहले ही पास करा लिया जाए।

रजनीश कुमार ने एसबीआई की निवेश योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि निवेश प्लान पर विचार करने के बाद हम 9 मार्च को फिर से रिजर्व बैंक के पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बता दिया है कि एसबीआई बोर्ड ने येस बैंक में निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि 26 प्रतिशत शेयर में 3 साल का लॉक-इन है यानी कि एक बार खरीदने के बाद 3 साल तक के लिए इन शेयरों को नहीं बेचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर एसबीआई अकेले निवेश करती है तो 2450 करोड़ रुपया निवेश किया जा सकेगा।

Exit mobile version