Site iconSite icon AR Live News

प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस रविवार महिला दिवस पर होंगी प्रेरणास्स्त्रोत वास्तविक कहानियां

PM modiPM modi

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट पर बुधवार रात अचानक सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब छोड़ने की बात ने उनके फैन्स सहित सोशल मीडिया कंपनियों में भी हलचल मचा दी थी। जिसपर गुरूवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्विट किया, मोदी के इस ट्विट के बाद उनके फैन्स ही नहीं सोशल मीडिया कंपनियों ने भी राहत की सांस ली है।

उन्होंने आज 1 घंटे पहले इस संबंध में अगला ट्विट किया है कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस महिला दिवस मतलब रविवार को महिलाओं को समर्पित करेंगे। वे अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी महिलाओं के जीवन की कहानी लेंगे जो जीवन में किसी न किसी के लिए प्रेरणादायक हों। उन्होंने ट्विट के जरिए महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत कहानियां शेयर करने की अपील भी की है।

Exit mobile version