Site iconSite icon AR Live News

हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग भू-दलाली के लेन-देन का है विवाद

bullet firing at udaipurbullet firing at udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। धानमंडी थाना क्षेत्र के धोलीबावड़ी पार्क के पास गुरूवार को हिस्ट्रीशीटर सिकंदर खान ने क्षेत्रीय निवासी सज्जाद हुसैन पर फायरिंग की। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि फायरिंग डराने के नियत से की गयी है। सिकंदर खान अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

बुधवार को ही हाथीपोल थाने में दिनेश नाम के व्यक्ति ने सज्जन नगर कच्ची बस्ती अंबामाता निवासी सिकंदर पुत्र गफ्फार खान के खिलाफ मारपीट और अवैध वसूली के लिए धमकाने का मामला दर्ज करवाया था और इस मामले में धोलीबावड़ी निवासी सज्जाद हुसैन पुत्र अल्हानूर खान गवाह है। वह गवाही न दे इसलिए हिस्ट्रीशीटर सिकंदर ने उसे डराने के लिए फायरिंग की।

पुराना लेन-देन और भू-दलाली का है मामला

बताया जा रहा है कि दिनेश भूमि दलाल है। कुछ समय पहले तक दिनेश, सज्जाद और सिंकदर साथ ही काम कर रहे थे और उनका साथ में उठना-बैठना था। किसी प्लॉट से संबंधित लेन-देन को लेकर इनमें विवाद हुआ। हिस्ट्रीशीटर सिकंदर खान रूपए वसूली के लिए दिनेश को काफी दिनों से धमका रहा था। बुधवार को ये स्वरूप सागर के पास मिले तो सिंकदर ने दिनेश के साथ मारपीट की। तब दिनेश के साथ सज्जाद भी मौजूद था।

Exit mobile version