Site iconSite icon AR Live News

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव

rajyasabha election 55 seats polling on 26marchrajyasabha election 55 seats polling on 26march

नई दिल्ली,(ARLive news)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कहा कि अप्रैल में 17 राज्यों में 55 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अनुसूची की घोषणा करते हुए, ईसीआई ने एक बयान में कहा, “17 राज्यों से चुने गए राज्यसभा के 55 सदस्यों के पद की अवधि अप्रैल, 2020 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने वाली है।”

इसमें राजस्थान की भी तीन सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस के निर्दलीयों सहित 119 तथा भाजपा के 72 विधायक हैं। बहुमत के हिसाब से तीनों सीटों में से दाे कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version