Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली दंगा: आईबी कांस्टेबल की पीट-पीट कर हत्या, शव चांद बाग में नाले से बरामद

delhi riots Intelligence Bureau constable murdered by riotersdelhi riots Intelligence Bureau constable murdered by rioters

नई दिल्ली,(ARLive news)। राजधानी दिल्ली में चल रहे सांप्रदायिक दंगों के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक नाले से इंटेलिजेंस ब्यूरो कॉन्स्टेबल का शव बरामद किया गया है । मृतक कांस्टेबल की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव चांद बाग में एक नाले से बरामद किया गया है । शव पर कई चोटों के निशान हैं, इससे लगता है कि भीड़ ने अंकित शर्मा को पीट-पीट कर मार डाला और बाद में शव को नाले में फेंक दिया।

अंकित इंटेलीजेंस ब्यूरों में सुरक्षा सहायक पद पर कार्यरत था। अंकित शर्मा का मंगलवार से ही परिवार से संपर्क नहीं था। इससे परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था और अनहोनि की आशंका से चिंतित था। उनके पिता, रविंदर शर्मा भी इंटेलिजेंस ब्यूरो में हेड कांस्टेबल हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में शामिल हुए थे। उनके पिता ने आरोप लगाया है कि पिटाई करने के अलावा अंकित शर्मा को गोली भी मारी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

Exit mobile version