Site iconSite icon AR Live News

बूंदी की मेज नदी में गिरी बस, कम से कम 24 लोगों की मौत

Bus Accident in bundi mej riverBus Accident in bundi mej river

जयपुर,(ARLive news)। बूंदी जिले के कोटा-दौसा हाईवे पर बुधवार सुबह शादी समारोह के मेहमानों से भरी एक बस मेज नदी में गिर गयी। इस दर्दनाक हादसे में 24 लोगों की मौत हुई है, बताया जा रहा है कि इस बस में सवार लोग मायरा लेकर जा रहे थे। सभी मृतक वधू के ननिहाल पक्ष के थे। ये बुधवार को होने वाली शादी के लिए मायरा लेकर कोटा से सवाई माधोपुर जा रहे थे।

हादसा बूंदी में लखरी थाने क्षेत्र में पपड़ी गांव के पास एक पुल पर हुआ है। पुल से गुजरते समय बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गईए जबकि 11 लोगों ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा। इस हादसे में मरने वालों में 11 पुरुषए 10 महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को लखरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनकी हालत नाजुक होने पर कोटा के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

बस के नदी में गिरते ही मदद के लिए ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणें ने लोगों को बचाने की कोशिश की। हादसे की सूचना पर पूर्व परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। चूंकि यह पुल उन्हीं के कार्यकाल में बनाया था, तो गुस्साए लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और कहा वर्मा ने इस पुल को चौड़ा नहीं कराया। जिससे आज यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस उल्टी गिरी। इस वजह से जो लोग तैरना जानते थे वो भी निकल नहीं पाए।

Exit mobile version