बेंगलुरु/चेन्नई,(ARLive news)। आईएसआईएस साजिश से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने आज सुबह कर्नाटक और तमिलनाडु में छापे की कार्रवाई की है। ये छापे इन दोनों राज्यों में करीब 20 ठिकानों पर मारे गए हैं।
यहां से एनआईए ने आवश्यक जानकारी जुटाई है। हालां कि एनआईए की ओर से इस ऑपरेशन में मिली सफलता के बारे में कोई जानकारी अधिकृत रूप से जारी नहीं की गयी है।

