Site iconSite icon AR Live News

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 फरवरी को जाने वाली “उदयपुर-शालीमार” ट्रेन रद्द

Udaipur Shalimar Train 19660 CancelledUdaipur Shalimar Train 19660 Cancelled

उदयपुर,(ARLive news)। दक्षिण पूर्व मध्य रेेलवे के बिलासपुर मण्डल के जामगा-हिमगिर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाईन डालने के कार्य के कारण नॉन इण्टर लाकिंग कार्य चल रहा है। इससे इस रेल मार्ग को बाधित किया गया है।

इस कारण से 21 फरवरी को उदयपुर से शालीमार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन 19660 रद्द की गयी है।  इसी तरह 23 फरवरी को शालीमार से उदयपुर आने वाली यही ट्रेन 19659 भी रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि नॉन इण्टर लाकिंग कार्य के चलते यह मार्ग ब्लॉक किया गया है।

Exit mobile version