Site iconSite icon AR Live News

सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए वरिष्ठ वकील नियुक्त किए

on supreme court order senior advocate hegde will talk to shaheen bagh protsterson supreme court order senior advocate hegde will talk to shaheen bagh protsters

नई दिल्ली,(ARLive news)। सर्वोच्च न्यायालय में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से जारी प्रदर्शन को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्तालाप के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील संजय हेगडे को वार्ताकार नियुक्त किया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कौशल, जस्टिस के.एम. जोसेफ की बेंच कर रही है. अदालत ने कहा है कि लोकतंत्र हर किसी के लिए, ऐसे में विरोध के नाम पर सड़क जाम नहीं कर सकते हैं. इस मसले पर अब अगले सोमवार को सुनवाई होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने साफ यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि हमारी चिंता सीमित है, अगर हर कोई सड़क पर उतरने लगेगा तो क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को हलफनामा दायर करने को कहा है।

सर्वोच्च न्यायालय ने वकील संजय हेगड़े के साथ वकील साधना रामचंद्रन को वार्ताकार के तौर पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही वजहत हबीबुल्लाह, चंद्रशेखर आजाद इस दौरान वार्ताकारों की मदद करेंगे। अदालत ने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों को हटाने के ऑप्शन पर चर्चा करने और उनसे बात करने को कहा है।

Exit mobile version