Site iconSite icon AR Live News

नमस्ते ट्रंप : अहमदाबाद में 7 दिनों के अंदर झुग्गियां खाली करने का आदेश

namaste trump ahmedabad municipal corporation served eviction notice to slum dwellersnamaste trump ahmedabad municipal corporation served eviction notice to slum dwellers

अहमदाबाद/नई दिल्ली,(ARLive news)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते भारत आना वाले हैं। उनकी भारत यात्रा को लेकर काफी तैयारियां चल रही है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दिल्ली, आगरा और अहमदाबाद का दौरा करेंगे। इससे पहले अहमदाबाद में नगर निगम ने मोटेरा क्षेत्र स्थित झुग्गियों में रहने वालों को 7 दिनों में घर खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय राज्य के भारत दौरे के दौरान 24 फरवरी को अहमदाबाद जाने वाले हैं। वहां रह रहे लोगों का कहना है कि जिस प्लॉट पर वो करीब 2 दशकों से रह रहे हैं उनको कहा जा रहा है कि वो अपना प्लॉट छोड़कर चले जाएं और ये सब अगले हफ्ते होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ ईवेंट के चलते हो रहा है।

हालांकि अहमदाबाद नगर निगम कहना है इन नोटिस का इस डोनाल्ड ट्रंप वाले ईवेंट से कोई लेना देना नहीं है।गौरतलब है कि ट्रंप अपनी पत्नी मिलानिया के साथ पीएम मोदी के न्यौते पर दो दिन पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप और पीएम मोदी 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे। दोनों मिलकर यहां रोड शो करेंगे।

Exit mobile version