Site iconSite icon AR Live News

परिंदों की दुनिया का रोमांच और रोमांस : आओ परिंदों से सीखें जीवन का हर एहसास

Udaipur syberian birds photo with the emotion of adventure or romanceUdaipur syberian birds photo with the emotion of adventure or romance

वेलेंटाइन्स डे स्पेशल : उदयपुर,(ARLive news)। हमारे आस-पास परिंदे जीवन को कई रंगों, सुरो, आवाजों और चहचआहट से भर देते हैं। इनकी अठखेलियां जीवन में नया उन्माद भरती हैं तो इनकी उड़ान हमें उर्जा से ओतप्रोत कर देती हैं। हम परिंदों से जीवन का हर एहसास और भाव मोहब्बत, एकता, अनुशासन, उड़ान, ध्यान, समर्पण जी सकते हैं, महसूस कर सकते हैं और सीख सकते हैं। आज एआर लाइव न्यूज परिंदों की कुछ तस्वीरों के जरिए अपने पाठकों तक जीवन के हर महत्वपूर्ण एहसास को पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। परिंदों के इन बेहतरीन पलों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने पूरे जुनून के साथ अपने कैमरे में कैद किया है। यह सभी तस्वीरें उदयपुर व आस-पास के झील, तालाबों और वन व ग्रामीण क्षेत्रों की हैं।

Exit mobile version