Site iconSite icon AR Live News

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरनेवालो का आंकड़ा 1500 तक पंहुचा

china corona virus death toll 1500china corona virus death toll 1500

बीजिंग,(ARLive news)। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 121 लोगों की मौत के साथ ही इससे मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 1,500 तक पहुंच गया। इस संक्रमण के कारण हाल में मरने वाले लोगों में से ज्यादातर हुबेई प्रांत से थे। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को किसी भी बड़े आतंकी हमले से भी कहीं ज्यादा घातक बताया है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 65,000 के करीब पहुंच गई। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 4,823 नए मामले सामने आए। प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 5,090 नए मामलों के साथ ही कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या गुरुवार को 64,894 पर पहुंच गई।

Exit mobile version