Site icon AR Live News

फिरोजाबाद : दिल्ली से बिहार जा रही बस ट्रक में घुसी, 16 लोगों की मौत

bus truck accident in Firozabad Accident 16 died

फिरोजाबाद/लखनऊ,(ARLive news)। दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। इससे 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई पीजीआई में किया जा रहा है। बस में 90 लोग सवार थे। निजी बस जब हाईवे भदाव गांव के पास पहुंची, तब बेकाबू होकर एक ट्रक में पीछे से टकरा गई।

शोर सुनकर मौके स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए. सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक वहीं थे। हादसे में मारे गए लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।

मौके पर पहुंचे एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version