Site icon AR Live News

दिल्ली फिर से “आप” की : चुनाव में जीती 63 सीटें, दिल्ली की जनता ने शिक्षा और विकास को चुना

delhi election aap won 63 seats arvind kejriwal become third time cm of delhi

उदयपुर,(ARLive news)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटें जीतकर सरकार बना ली है। दिल्ली फिर से आप की ओ गयी है और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास के बुनियादी मुद्दे और शिक्षा पर हुए काम को चुना है। हम प्रयास करेंगे की आने वाले पांच सालों में ऐसे ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।

केजरीवाल ने कहा कि देश में काम और विकास पर राजनीति की यह एक अलग प्रथा शुरू हुई है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पांच साल काम किया है और उसी का स्कोर हमें दिल्ली की जनता ने दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित स्टार प्रचारकों की कई रैलियों के बावजूद दिल्ली में भाजपा 7 सीटों पर ही सिमट गयी है। पांच साल पहले आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकारी बनायी थी, वहीं भाजपा को 3 सीटें मिली थी।

एग्जिटपोल को भी पछाड़ा

आम आदमी पार्टी ने जितने भारी मतों से जीत दर्ज की है, उसने सभी एग्जिट पोल को भी फेल कर दिया। अधिकतर एग्जिट पोट आम आदमी पार्टी की 50 से 51 सीटों पर जीत के कयास लगा रही थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Exit mobile version